शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिला 1,680 करोड़ रुपये का ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को 1,680 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को पुणे नगर निगम ने पुणे शहर के लिए पूरी जलापूर्ति प्रणाली के शोध, सर्वे, जाँच, आकलन, डिजाइन सत्यापन और दुरुस्त करने के लिए कार्य सौंपा है। पुणे नगर निगम ने मौजूदा पानी की आपूर्ति को 24X7 जल आपूर्ति में बदलने की एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 1,327.95 रुपये पर खुला और शुरू से ही लगातार कमजोर हो रहा है। सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास यह 20.00 रुपये या 1.51% की कमजोरी के साथ 1,307.95 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख