शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) की सहायक कंपनी लगायेगी ईरानी तेल क्षेत्र के लिए बोली

ओएनजीसी (ONGC) की सहायक कंपनी ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) ईरान के दक्षिण अजादेगन तेल क्षेत्र को विकसित करने के लिए बोली लगायेगी।

इसमें ओएनजीसी विदेश का सीधा मुकाबला प्रमुख वैश्विक कंपनियों से होगा, जिनमें शेल, फ्रांस की टोटल, मलेशिया की पेट्रोनास और रूस की गैजप्रॉम शामिल हैं। साथ ही ओएनजीसी विदेश फारस की खाड़ी में ईरान के फरजाद-बी गैस क्षेत्र को विकसित करने की 62 लाख डॉलर की लागत का भी काम करेगी। गौरतलब है कि फरजाद-बी गैस क्षेत्र को करीब एक दशक पहले ओएनजीसी ने ही खोजा था।
उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 172.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 165.00 रुपये पर खुला। पौने 12 बजे के आस-पास यह 4.95 रुपये या 2.86% की कमजोरी के साथ 167.95 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख