शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी (PNB) के बाद सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) में घोटाला

पीएनबी (PNB) के बाद सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) में 13 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है।

हैकर्स ने साइबर अपराध के जरिये बैंक से 13 करोड़ रुपये की हेरा-फेरी की है। बैंक ने कहा है कि स्विफ्ट (SWIFT) सिस्टम में हैकिंग करके पैसा दुबई, तुर्की और चीन में हस्तांतरित किया गया। बता दें कि स्विफ्ट वो कोड होता है जिससे दुनियाभर में बैंक की पहचान होती है। इस समय सिटी यूनियन बैंक, नेशनल साइबर सिक्योरिटी काउंसिल के साथ मिल कर मामले की जाँच में जुटा है। वहीं इस खबर से बैंक के शेयर में कमजोरी आयी है।
बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर 172.90 रुपये पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 165.00 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे यह 4.80 रुपये या 2.78% की कमजोरी के साथ 168.10 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख