शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) इसलिए करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) महाराष्ट्र के चाकण में स्थित अपने संयंत्र में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी अपनी विस्तार योजना के तहत ई-वाहनों औऱ इनके उपकऱणों के लिए यह निवेश करेगी। 500 करोड़ रुपये का नया निवेश महिंद्रा द्वारा चाकण संयंत्र में पहले से किये जा रहे 6,500 करोड़ रुपये के निवेश में इजाफा होगा। उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर कमजोर स्थिति में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 727.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 730.00 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे तक थोड़ी उठापटक के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 9.15 रुपये या 1.26% की कमजोरी के साथ 717.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख