शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 77% की बढ़त

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 77.12% की बढ़त दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 270.08 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 478.39 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान अबुजा सीमेंट्स की शुद्ध आमदनी 5,575.28 करोड़ रुपये से 10.67% की बढ़त के साथ 6,170.71 करोड़ रुपये और एबिटा 57.6% बढ़ कर 985.80 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 257.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 258.80 रुपये पर खुला। तिमाही नतीजों की घोषणा से करीब पौने 3 बजे यह 267.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.35 रुपये या 2.08% की मजबूती के साथ 263.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख