शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) बढ़ा सकती है जिंक का उत्पादन

वेदांत (Vedanta) अफ्रीका में अपने जिंक उत्पादन में बढ़ोतरी कर सकती है।

खबर है कि जिक की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनी इसके उत्पादन में बढ़ोतरी करेगी, जो एक दशक के ऊपरी स्तर पर हैं, जिससे वेदांत के लाभ में भी वृद्धि हुई है। भारत के अलावा वेदांत की जिंक परियोजनाएँ अफ्रीकी देशों दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया में मौजूद हैं। उधर बीएसई में वेदांत का शेयर 320.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 322.60 रुपये पर खुला। सत्र के मध्य में वेदांत का ऊपरी भाव 330.75 रुपये और निचला स्तर 320.25 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 8.10 रुपये या 2.53% की मजबूती के साथ 328.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख