शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) की समिति की बैठक

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के निदेशक मंडल की समिति की बैठक 23 फरवरी को होगी।

उस बैठक में केंद्र सरकार को कुल 4,835 करोड़ रुपये के 10 रुपये प्रति वाले (अधिमूल्य के साथ) शेयर जारी करने पर विचार और मान्यता दी जायेगी। साथ ही उस बैठक में 26 मार्च 2018 को शेयरधारकों की असाधारण बैठक बुलाने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। उधर बीएसई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 65.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 65.70 रुपये पर खुला। सत्र के मध्य में बैंक के शेयर का ऊपरी भाव 66.80 रुपये और निचला स्तर 64.75 रुपये रहा। कारोबार के अंत में यह 1.05 रुपये या 1.60% की मजबूती के साथ 66.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख