शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला बीएमडब्ल्यू (BMW) से ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को जर्मनी की मशहूर बहुराष्ट्रीय कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) से ठेका मिला है।

कपनी को यह ठेका करीब 46,000 स्टील पहियों की आपूर्ति के लिए प्राप्त हुआ है। स्टील स्ट्रिप्स अपने चेन्नई वाले संयंत्र से पहियों को बीएमडब्ल्यू के लीपजिग में स्थित संयंत्र में भेजेगी। इस कार्य से स्टील स्ट्रिप्स की यूरोप में स्थिति और भी मजबूत होगी। उधर बीएसई में भी कंपनी का शेयर 2% से ज्यादा ऊपर चढ़ा हुआ है। 968.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज यह 988.85 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयरों में 21.60 रुपये या 2.23% की बढ़ोतरी के साथ 990.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख