शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला 1,034 करोड़ रुपये का ठेका

बीएचईएल (BHEL) को हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) ने 1,034 करोड़ रुपये मूल्य का कार्य सौंपा है।

इसके तहत बीएचईएल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम की विशाखापट्टनम में स्थित विजाग रिफाइनरी विस्तार परियोजना पर गैस टर्बाइन आधारित कैप्टिव विद्युत संयंत्र की स्थापना करेगी। इस संयंत्र के माध्यम से हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपनी विद्युत और भाप-शक्ति की जरूरत को पूरा करेगी।
इस खबर का दोनों कंपनियों के शेयर पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। बीएसई में बीएचईएल का शेयर 93.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 93.55 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.38% की कमजोरी के साथ 92.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 380.90 रुपये के मुकाबले 385.90 रुपये पर खुला। 1 बजे के आस-पास यह 1.85 रुपये या 0.49% की मजबूती के साथ 382.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख