शेयर मंथन में खोजें

सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) को मिला 520 करोड़ रुपये का ठेका

सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 520.3 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर भारतमाला परियोजना के तहत विशाखापट्टनम पोर्ट रोड की चार लेनिंग के लिए प्राप्त हुआ। इस प्रोजेक्ट की निर्माण अवधि 550 दिनों की है। ठेका मिलने से सद्भाव इन्फ्रा के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में सद्भाव इन्फ्रा का शेयर 134.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 136.85 रुपये पर खुला। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयरों में 2.70 रुपये या 2.01% की मजबूती के साथ 137.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 157.50 रुपये और निचला स्तर 89.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख