शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) की एक नया संयंत्र लगाने की योजना

खबरों के अनुसार एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) की उत्तर प्रदेश में एक नया एकीकृत उपभोक्ता वस्तु उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की योजना है।

आने वाले कुछ सालों में राज्य में ग्रीन ऊर्जा और रसद केंद्र में निवेश की संभावनाएँ तलाशने के अलावा कंपनी की यह योजना है। कृषि और खाद्य मूल्य श्रृंखलाओं को मजबूत बनाने के लिए आईटीसी ने राज्य में पहले से ही कृषि क्षेत्र में काफी निवेश किया है।
बीएसई में आईटीसी का शेयर 262.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 263.30 रुपये पर खुला और 268.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.25 रुपये या 2.00% की मजबूती के साथ 268.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख