शेयर मंथन में खोजें

गेल (GAIL) ने एस्सार ऑयलफील्ड्स को सौंपा कार्य

सरकारी कंपनी गेल (GAIL) ने एस्सार ऑयलफील्ड्स (Essar Oilfields) को 28 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।

कंपनी ने एस्सार ऑयलफील्ड्स गुजरात को कैम्बे बेसिन में अपने पर्यवेक्षण क्षेत्र में कम से कम तीन कुएँ खोदने का कार्य सौंपा है। साथ ही एस्सार 2 वैकल्पिक कुएँ भी खोदेगी। एस्सार ऑयलफील्ड्स इस कार्य की शुरुआत अप्रैल या मई में करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में गेल का शेयर 465.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 467.95 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 469.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 2.05 रुपये या 0.44% की कमजोरी के साथ 463.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख