शेयर मंथन में खोजें

सरकार की पीएसयू टेलीकॉम (PSU Telecom) कंपनियों पर प्रेस वार्ता, एमटीएनएल (MTNL) में उछाल

एमटीएनएल (MTNL) के शेयर में आज 8% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

दरअसल खबर है कि सरकार ने पीएसयू टेलीकॉम कंपनियों में मजबूती लाने के लिए रणनीतिक रोडमैप बनाया है। सरकार की ओऱ से दिल्ली में आज प्रेस वार्ता के जरिये इस संबंध में योजना का ऐलान किया जा सकता है। इस खबर का एमटीएनएल के शेयर पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में एमटीएनएल का शेयर 22.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 22.45 रुपये पर खुल कर 25.65 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे यह शेयर 1.90 रुपये या 8.44% की मजबूती के साथ 24.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख