शेयर मंथन में खोजें

हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने पेश किया नये किस्म का वॉटर प्यूरीफायर

हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने पानी में पीएच (PH) संतुलन बनाये रखने वाला देश का पहला वॉटर प्यूरीफायर पेश किया है।

कंपनी का नया वॉटर प्यूरीफायर पानी में जरूरी मिनरल मिलाने के साथ ही आरओ (RO) प्रक्रिया के दौरान खत्म हुए तत्वों का पता लगायेगा। गौरतलब है कि आरओ प्रक्रिया के दौरान पानी के अधिकतर मिनरल भी समाप्त हो जाते हैं, जिससे पानी का पीएच स्तर घटता है और परिणामस्वरुप यह अम्लीय (Acidic) हो जाता है। वहीं हैवेल्स का दावा है कि नया वॉटर प्यूरीफायर पानी में पीएच स्तर का संतुलन बना कर इस समस्या को दूर करेगा।
उधर बीएसई में हैवेल्स इंडिया का शेयर 505.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 509.00 रुपये पर खुला। यह अभी तक के कारोबार में लाल निशान में ही रहा। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 6.70 रुपये या 1.32% की कमजोरी के साथ 499.00 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख