शेयर मंथन में खोजें

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने खोली दो नयी शाखाएँ

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अपनी दो नयी शाखाओं का शुभारंभ किया है।

बैंक की दोनों नयी शाखाएँ बेगलुरु में स्थित हैं। इसके साथ ही सिटी यूनियन बैंक की शाखाओं की कुल संख्या 565 हो गयी है। इससे पहले बैंक ने कल भी बेंगलुरु में ही एक नयी शाखा का उद्घाटन करने का ऐलान किया था।
उधर बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर 172.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 171.25 रुपये पर खुला। आज इसमें लाल रेखा के नीचे ही कारोबार हुआ है। करीब 3 बजे बैंक के शेयरों में 1.60 रुपये या 0.93% की कमजोरी के साथ 170.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख