शेयर मंथन में खोजें

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को मिला 375 करोड़ रुपये का ठेका

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को पुणे नगर निगम से 375 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका शहर में पूरे जलापूर्ति प्रबंधन के शोध तथा जाँच के लिए मिला। इसके जरिये कंपनी पुणे नगर निगम को शहर में जलापूर्ति की 24 घंटे व्यवस्था करने के लिए प्रभावी तरीके भी बतायेगी। उधर बीएसई में जैन इरिगेशन का शेयर 70.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 69.70 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 70.20 रुपये और निचला स्तर 68.30 रुपये रहा। अंत में कंपनी का शेयर 1.00 रुपये या 1.42% की कमजोरी के साथ 69.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख