शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने किया शेयरों का आवंटन

बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने विभिन्न योजनाओं के तहत इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

टेक महिंद्रा की प्रतिभूति आवंटन समिति ने चार अलग-अलग योजनाओं के तहत बुधवार को 5 रुपये प्रति वाले कुल 89,016 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। इससे पहले कंपनी ने 12 फरवरी को 5 रुपये मूल कीमत के ही 72,168 इक्विटी शेयर आवंटित किये थे। उधर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 594.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 594.80 रुपये पर खुला। कारोबार के मध्य में इसका ऊपरी भाव 606.90 रुपये और निचला भाव 591.80 रुपये रहा। अंत में कंपनी का शेयर 7.75 रुपये या 1.30% की मजबूती के साथ 602.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख