शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने माँगा मुख्य सूचना अधिकारी से इस्तीफा

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपने अध्यक्ष औऱ मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) अमित सेठी (Amit Sethi) से इस्तीफा माँगा है।

खबर है कि बैंक के प्रौद्योगिकी विभाग के कामकाज के संबंध में एक मुखबिर (Whistleblower) की शिकायत पर बैंक ने यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि सेठी ऐक्सिस बैंक के प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख हैं। बैंक की ओर से मामले में आगे जाँच की जायेगी औऱ 20 वर्षों से बैंक से जुड़े अविनाश रघवेंद्र सेठी की जगह आईटी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उधर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 530.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 525.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.50 बजे के आस-पास यह सपाट 530.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख