शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 1,266 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को 1,266 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को बिल्डिंग और फैक्ट्रीज व्यापार में 928 करोड़ रुपये तथा विद्युत वितरण औऱ ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रा में 338 करोड़ रुपये का कार्य प्राप्त हुआ। कंपनी को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में 284 आवासीय इमारतों का निर्माण और मुम्बई मेट्रो लाइन 3 के लिए बिजली व्यवस्था करनी है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,291.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,292.00 रुपये पर खुला, मगर सकारात्मक खबर और बाजार में तेजी के बावजूद यह लाल निशान में पहुँच गया। 10.20 बजे के आस-पास यह 9.00 रुपये या 0.70% की गिरावट के साथ 1,282.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख