शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी खरीदने की खबर से उछला फेडरल बैंक (Federal Bank) का शेयर

आज फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर में 4% से अधिक की बढ़त हुई है।

बैंक ने मुम्बई में स्थित निवेश बैंक इक्विरस कैपिटल (Equirus Capital) में 26% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। हालाँकि सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी गयी है। इस सौदे के संबंध में अभी वैधानिक और विनियामक मंजूरियाँ ली जानी हैं।
उधर बीएसई में फेडरल बैंक का शेयर 89.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 93.50 रुपये पर खुला और शुरुआत में ही इसने 94.15 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। 10.40 बजे के आस-पास फेडरल बैंक का शेयर 3.95 रुपये या 4.39% की मजबूती के साथ 93.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख