शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने से दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में मजबूती

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को 157.23 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका केंद्र सरकार के उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON International) से एनएच-48 के देवनागरी-हावेरी सेक्शन की 6 लेनिंग के लिए प्राप्त हुआ। कंपनी को यह कार्य 24 महीनों में पूरा करना है। इस खबर से आज दिलीप बिल्डकॉन के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 956.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 964.00 रुपये पर खुला और 978.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 11.20 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 10.35 रुपये या 1.08% की मजबूती के साथ 967.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख