शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने किया अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र स्थापित

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र (Waste Management Plant) स्थापित किया है।

मुम्बई में 5,000 वर्ग फीट में फैसे इस संयंत्र से हरित उद्यानकृषि संबंधित कचरे को ईंधन ब्रीकेट में तब्दील किया जायेगा। गोदरेज प्रॉपर्टीज का यह संयंत्र इसकी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) का हिस्सा है।
उधर बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 776.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 781.65 रुपये पर खुला और साढ़े 10 बजे के करीब 790.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 12 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 4.65 रुपये या 0.60% की बढ़त के साथ 780.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख