शेयर मंथन में खोजें

सलिल पारेख (Salil Parekh) की नियुक्ति को इन्फोसिस (Infosys) के शेयरधारकों की मंजूरी

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस (Infosys) को सलिल पारेख (Salil Parekh) को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को डाकमत पत्र और ई-वोटिंग के जरिये 97.96% शेयरधारकों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। साथ ही 99.98% शेयरधारकों ने कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी और पूर्णकालिक निदेशक के रूप में प्रवीण राव के नाम पर मुहर लगा दी है। कंपनी ने इन दोनों नियुक्तियों के संबंध में शेयरधारकों को नोटिस जारी किये थे।
बीएसई में इन्फोसिस के शेयर ने 1,160.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,165.00 रुपये पर शुरुआत की। उतार-चढ़ाव के बीच यह 1,147.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयरों में 4.55 रुपये या 0.39% की कमजोरी के साथ 1,155.95 रुपये पर लेन-चन चल रही है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)



Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख