शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने ऐसे जुटाये 3,000 करोड़ रुपये

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने 3,000 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायी है।

कंपनी ने गुरुवार को 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित करके ये पूँजी प्राप्त की। कंपनी द्वारा आवंटित किये गये डिबेंचरों पर 8.43% की कूपन दर है, जबकि इनकी परिपक्वता अवधि 10 वर्ष है। इसके बाद आज इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर मजबूत हुआ।
बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयर ने 1,265.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,270.00 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 1,293.00 रुपये रहा। इसके बाद करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 17.95 रुपये या 1.42% की बढ़ोतरी के साथ 1,283.65 रुपये पर लेन-चन चल रही है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख