शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) ने वित्त मंत्रालय के साथ किया करार

सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय के साथ समझौता किया है।

करार के तहत कंपनी नयी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित इंडियन इकोनोमिक सर्विसेज (आईईएस) के अफसरों के लिए आवासीय परियोजना तैयार करेगी। 3,519 वर्ग फीट में 27 या 28 मंजिलों में करीब 90 फ्लैट बनाये जायेंगे। वित्त मंत्रालय की ओर से आर्थिक कार्य विभाग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।
बीएसई में एनबीसीसी के शेयर ने 192.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 193.20 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 202.50 रुपये और निचला स्तर 193.20 रहा। अंत में कंपनी का शेयर 8.85 रुपये या 4.59% की बढ़ोतरी के साथ 201.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख