शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) करेगी शोध तथा विकास इकाई स्थापित

बायो-फार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन (Biocon) शोध तथा विकास इकाई स्थापित करेगी।

खबर है कि बायोकॉन जल्दी ही तेलंगाना के जीनोम वैली में अपनी सहायक कंपनी सिंजीन की शोध तथा विकास लैब शुरू करेगी, जिससे हाई-टेक क्षेत्र में रोजगार के करीब 1,000 नये अवसर उत्पन्न होंगे। बायोकॉन हैदहाबाद में भी अपनी एपीआई (सक्रीय दवा सामग्री / इंटरमीडिएट) का भी विस्तार करेगी, जिससे 500 नयी नौकरियाँ उपलब्ध होंगी।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में बायोकॉन का शेयर 639.90 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर अंत में 11.60 रुपेय या 1.88% की मजबूती के साथ 628.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 657.75 रुपये और निचला स्तर 294.71 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख