शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मिलाया वैश्विक गठबंधन से हाथ

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) एक वैश्विक गठबंधन से जुड़ गयी है।

सीमलेस अलायंस (Seamless Allaince) नामक ये गठबंधन मिल कर मोबाइल उपभोक्ताओं को हवाई यात्रा के दौरान भी निरंतर इंटरनेट सेवा प्रदान करेगा। इसके संस्थापक सदस्यों में वैश्विक दूरसंचार कंपनी वनवेब, यूरोपीय हवाई उत्पाद निर्माता एयरबस, अमेरिकी विमानन कंपनी डेल्टा और अमेरिका की ही दूरसंचार कंपनी स्प्रिंट शामिल है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 425.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हरे निशान में 430.00 रुपये पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार में बिकवाली के कारण इसमें थोड़ी गिरावट आयी। सुबह 10.10 बजे के करीब यह 1.20 रुपये या 0.28% की गिरावट के साथ 424.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख