शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) ने माँगी यूके सरकार से सहायता

खबरों के अनुसार टाटा स्टील (Tata Steel) ने अपनी एक 543.44 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए यूके सरकार से समर्थन माँगा है।

खबर है कि कंपनी को वेल्स (Wales) में पोर्ट टैलबोट स्टीलवर्क्स पर अपनी परियोजना के लिए सरकार से वित्त चाहिए। इस परियोजना का उद्देश्य पोर्ट टैलबोट पर उत्पादन लाइन की मरम्मत करना है ताकि कार उत्पादन के लिए हल्की स्टील तैयार की जा सके। इससे ब्रिटेन के सबसे बड़े स्टील ऑप्रेशन के भविष्य को सुरक्षित रखा जाने की भी उम्मीद है।
उधर बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 677.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हरे निशान में 678.70 रुपये पर खुला और शुरू में ही 692.00 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 11.10 बजे यह 7.00 रुपये या 1.03% की मजबूती के साथ 684.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख