शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) का शेयर मजबूत

दवाई कंपनी स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा पेश करेगी।

कंपनी अमेरिका में रैनिटिडाइन टैबलेट यूएसपी, 150 एमजी बेचना शुरू करेगी, जिसका इस्तेमाल पेट और आँतों में पाचक संबंधी दूषित तत्वों के इलाज में किया जाता है। नयी दवा से स्ट्राइड्स शासुन की अमेरिकी बाजार में स्थिति और भी मजबूत होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन का शेयर 692.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 697.85 रुपये पर खुला औऱ 715.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयरों में 20.20 रुपये या 2.92% की मजबूती के साथ 713.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख