शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के पक्ष में रहा मध्यस्थ न्यायाधिकरण का फैसला

मध्यस्थ न्यायाधिकरण (Arbitration Tribunal) ने गोवा सरकार (Goa Govt) के खिलाफ रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के पक्ष में निर्णय दिया है।

न्यायाधिकरण ने गोवा सरकार को रिलायंस इन्फ्रा को 15 अप्रैल 2018 तक 292 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है। समय सीमा पार हो जाने पर गोवा सरकार को कुल भुगतान राशि पर वार्षिक 15% ब्याज भी देना होगा। दरअसल कंपनी के गोवा पावर प्लांट से बिजली आपूर्ति के बदले राज्य सरकार द्वारा भुगतान न किये जाने के कारण मध्यस्थता की आवश्यकता पड़ी।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 454.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 458.00 रुपये पर खुला औऱ सवा 2 बजे के करीब 472.20 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 12.40 रुपये या 2.73% की बढ़त के साथ 467.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख