शेयर मंथन में खोजें

एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) की विलय योजना रद्द

एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) की विलय योजना फिलहाल रद्द हो गयी है।

खदान संपत्तियों के हस्तांतरण में निर्धारित सीमा होने के कारण योजना को टाल दिया गया है। दोनों कंपनियों ने पिछले साल मई में विलय योजना का ऐलान किया था। विलय होने पर बनने वाली कंपनी की वार्षिक क्षमता 6.3 करोड़ होती। विलय टल जाने की खबर से दोनों कंपनियों के शेयरों में गिरावट आयी है।
बीएसई में एसीसी का शेयर 1,663.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,651.10 रुपये खुला है। करीब 10.50 बजे यह 25.30 रुपये या 1.52% की कमजोरी के साथ 1,638.00 रुपये पर चल रहा है। वहीं अंबुजा सीमेंट्स 262.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में 258.00 रुपये पर खुल कर 10.25 रुपये या 3.91% की गिरावट के साथ 252.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख