शेयर मंथन में खोजें

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) की इकाई ने खरीदी बेल्जियमी कंपनी

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) की सहायक कंपनी जैन फार्म फ्रेश फूड्स (Jain Farm Fresh Foods) ने बेल्जियम की इनोवाफूड एनवी (Innovafood NV) खरीद ली है।

जैन फार्म ने इनोवाफूड की 100% हिस्सेदारी खरीदी है, जिसके लिए किसी प्रकार की सरकारी मंजूरी लेना जरूरी नहीं है। इस सौदे से जैन फार्म की बाजार में स्थिति मजबूत, एक बड़े खाद्य सामग्री बाजार में सीधा प्रवेश और सप्लाई चैन के जरिये लागत नियंत्रण में सहायता मिलेगी।
उधर बीएसई में जैन इरिगेशन का शेयर 72.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 73.40 रुपये खुला। अभी तक यह शेयर हरे निशान में एक सीमित दायरे में रहा है। करीब साढ़े 12 बजे जैन इरिगेशन के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.41% की बढ़त के साथ 72.90 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख