शेयर मंथन में खोजें

एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने घटायी ब्याज दर

एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने ब्याज दर में 175 आधार अंकों की कटौती कर दी है।

गुरुवार के प्रभाव से बैंक की ब्याज दर 7.25% से घट कर 5.5% रह जायेगी। कंपनी की ओर से यह निर्णय दरों को प्रतिस्पर्धात्मक रखने के लिहाज से लिया गया है। इसकी संशोधित ब्याज दर भुगतान बैंक सेगमेंट में अब भी सबसे ज्यादा बनी रहेगी। जनवरी 2017 में शुरू किया गया एयरटेल पेमेंट्स बैंक अपनी तरह का पहला बैंक था। इसकी बाद से इस प्रकार के कई बैंक लॉन्च किये जाये जा चुके हैं।
उधर बीएसई में एयरटेल पेमेंट्स बैंक की मूल कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 422.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 423.00 रुपये खुला और 430.55 रुपये तक चढ़ा। करीब 1 बजे एयरटेल के शेयरों में 5.90 रुपये या 1.40% की बढ़त के साथ 428.20 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख