शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने किये शेयर आवंटित

आज हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) की निदेशक समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 1 रुपये प्रति के 20,666 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया गया। इसके साथ ही कंपनी की चुकता पूँजी बढ़ कर 2,16,44,99,237 रुपये और इश्यूड पूँजी बढ़ कर 2,21,76,18,213 रुपये हो गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 1,333.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,333.00 रुपये खुला और सत्र के मध्य में 1,372.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 6.55 रुपये या 0.49% की बढ़त के साथ 1,340.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख