शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने रखा दो लाख एनटॉर्क स्कूटर बेचने का लक्ष्य

प्रमुख दो और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने वित्त वर्ष 2018-19 में हाल ही में बाजार में उतारी गयी एनटॉर्क 125 (Ntorq 125) की 2 लाख इकाइयाँ बेचने का लक्ष्य रखा है।

इससे कंपनी के पूरे स्कूटर गति मिलने की संभावना है। युवाओं के ध्यान में रखते हुए एनटॉर्क 125 टीवीएस रेसिंग पेडिग्री के आधार पर तैयार की गयी है। उधर बाजार में गिरावट के कारण टीवीएस मोटर का शेयर भी दबाव में है। बीएसई में 675.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 680.00 रुपये पर खुल कर इसमें गिरावट आयी है। करीब साढ़े 10 बजे य़ह 0.80 रुपये या 0.12% की हल्की कमजोरी के साथ 675.00 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख