शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) : प्रमोटरों ने बेची हिस्सेदारी

लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) के प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा ली है।

प्रमोटरों ने कंपनी में न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी निश्चित करने के लिए खुले बाजार में अपना 2% (34,38,678 शेयर) हिस्सा बेच दिया।
उधर बाजार में कमजोरी के बीच लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक में भी बिकवाली हुई है। बीएसई में 1,418.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,406.00 रुपये पर खुला और 1,375.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 11 बजे य़ह 35.65 रुपये या 2.51% की कमजोरी के साथ 1,382.55 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख