शेयर मंथन में खोजें

सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) को मिला ठेका, शेयर 2% मजबूत

सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से 1,047 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

सद्भाव इन्फ्रा को सरकारी राजमार्ग प्राधिकरण ने गुजरात में सड़क के अपग्रेडेशन के लिए कार्य दिया है, जिसे कंपनी को 910 दिनों के भीतर पूरा करना है।
दूसरी तरफ बाजार में कमजोरी के बावजूद सद्भाव इन्फ्रा का शेयर ठेका मिलने की खबर से मजबूत स्थिति में है। बीएसई में यह 134.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 134.20 रुपये पर खुला और 137.50 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 11 बजे के आस-पास यह 2.70 रुपये या 2.01% की बढ़ोतरी के साथ 136.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख