शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला निर्यात ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को यूरोपीयन ट्रेलर बाजार से एक नया ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को प्राप्त ठेके के तहत इसे करीब 2,00 ट्रक पहियों की आपूर्ति अगले 2 महीनों के अंदर करनी है। स्टील स्ट्रिप्स की यूरोप के ट्रक और ट्रेलर पहिया बाजारों में स्थिति काफी मजबूत है। आने वाले महीनों में कंपनी ने अपने चेन्नई संयंत्र में मौजूद उत्पादन सुविधा से इसके और बेहतर होने की उम्मीद जतायी है।
बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स 1,018.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 1,015.00 रुपये पर खुला, मगर इसमें शुरू से ही मजबूती आय़ी। साढ़े 11 बजे के आस-पास यह 11.05 रुपये या 1.09 की वृद्धि के साथ 1,029.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख