शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) ने की रोशे इंडिया (Roche India) के साथ भागीदारी

सिप्ला (Cipla) ने दवा कंपनी रोशे इंडिया (Roche India) के साथ करार किया है।

रोशे इंडिया स्विट्जरलैंड की दवा कंपनी रोशे की भारतीय इकाई है। करार के तहत सिप्ला भारत में रोशे की केंसर थेरैपी बेवासिजुमैब के दूसरे ब्रांड सिंडायना औऱ टॉसिलिजुमैब का विस्तार और वितरण करेगी। इस खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में सिप्ला का शेयर 586.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की मजबूती के साथ 590.30 रुपये पर खुला और 596.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12 बजे के आस-पास यह 5.85 रुपये या 1.00% की वृद्धि के साथ 592.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख