शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पावर (Reliance Power) की सहायक कंपनी को मिली कोयला मंत्रालय की मंजूरी

रिलायंस पावर (Reliance Power) की सहायक कंपनी सासन पावर (Sasan Power) को कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) की मंजूरी प्राप्त हुई है।

कंपनी को यह मंजूरी अपनी मौजूदा कोयला खनन क्षमता 1.7 करोड़ टन से बढ़ा कर 1.8 करोड़ टन करने के लिए मिली है। इस खबर का रिलायंस पावर के शेयर पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।
बीएसई में रिलायंस पावर का शेयर 44.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 44.50 रुपये पर खुल कर 45.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.22% की मामूली बढ़त के साथ 44.80 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख