शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) की इक्विटी शेयर पूँजी में बढ़त

दूरसंचार सेवा प्रदाता आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) की इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 43,59,08,90,390 रुपये की हो गयी है।

कंपनी की शेयर पूँजी में वृद्धि दो विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 10 रुपये प्रति के 6,41,157 इक्विटी शेयर आवंटित करने के कारण हुई है।
उधर बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर आज दबाव में रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 84.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 84.05 रुपये पर खुला और पौने 2 बजे के करीब 82.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में आइडिया का शेयर 0.65 रुपये या 0.77% की गिरावट के साथ 83.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख