शेयर मंथन में खोजें

सहायक कंपनी को ठेका मिलने से उछला अशोक बिल्डकॉन (Ashok Buildcon) का शेयर

अशोक बिल्डकॉन (Ashok Buildcon) के शेयर में आज 4.50% की मजबूती आयी है।

अशोक बिल्डकॉन की सहायक कंपनी अशोक कंसेशंस (Ashoka Concessions) को एनएचएआई (NHAI) से एनएच-2 पर खेड़ा टुंडा-बरवा अड्डा खंड की 6 लेनिंग के लिए ठेका मिला है। इसके लिए कंपनी ने 860.10 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी। इस खबर का अशोक बिल्डकॉन का शेयर पर अच्छा प्रभाव पड़ता दिख रहा है। बीएसई में 218.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 224.90 रुपये पर खुलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 9.85 रुपये या 4.50% की मजबूती के साथ 228.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख