शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की फरवरी बिक्री में 31% बढ़ोतरी, शेयर मजबूत

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की फरवरी बिक्री में साल दर साल आधार पर 31% की बढ़त दर्ज की गयी है।

फरवरी 2017 में कुल 2,73,513 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में कंपनी ने कुल 3,57,883 वाहन बेचे। इनमें कंपनी की घरेलू बिक्री में 35% और निर्यात में 26% की बढ़ोतरी हुई। वहीं वाहनों की बात करें तो दोपहिया वाहनों की बिक्री में 21% वृद्धि के साथ ही कंपनी के कमर्शियल वाहन 111% अधिक बिके।
उधर बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर बाजार के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। कंपनी का शेयर 3,018.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 3,049.60 रुपये पर खुला और 3,077.40 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे यह 33.65 रुपये या 1.11% की बढ़ोतरी के साथ 3,052.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख