शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की फरवरी बिक्री में 15% इजाफा

फरवरी 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कुल बिक्री में 15% बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी ने वाहनों की 1,30,280 इकाइयों के मुकाबले 1,49,824 इकाइयाँ बेचीं। इसमें मारुति की घरेलू बिक्री 1,20,735 इकाई से 14.2% अधिक 1,37,900 इकाई और निर्यात 9,545 इकाई से 24.9% बढ़ कर 11,924 इकाई रहा। इसके अलावा कंपनी के यात्री वाहनों में 17.3% और कॉम्पैक्ट वाहनों में 38.7% की बढ़त हुई। हालाँकि बेहतर बिक्री नतीजों का मारुति सुजुकी के शेयर भाव पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,873.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 8,873.25 रुपये पर खुला। करीब पौने 12 बजे यह 38.15 रुपये या 0.43% की कमजोरी के साथ 8,835.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख