शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की ट्रैक्टर बिक्री में 52.2% की जबरदस्त बढ़त

साल दर साल आधार पर एस्कॉर्ट्स (Escorts) की फरवरी ट्रैक्टर बिक्री में 52.2% का इजाफा हुआ।

कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2017 में 4,247 इकाई से बढ़ कर 2018 के समान महीने में 6,462 इकाई रही। इनमें घरेलू स्तर पर एस्कॉर्ट्स ने 4,104 इकाइयों के मुकाबले 53.4% अधिक 6,295 इकाई बेचीं। वहीं कंपनी का निर्यात 143 इकाई की तुलना में 16.8% की वृद्धि के साथ 167 इकाई रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 890.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 902.00 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में 910.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद इसमें काफी गिरावट देखी गयी है। करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 3.30 रुपये या 0.37% की कमजोरी के साथ 887.60 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख