शेयर मंथन में खोजें

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की बिक्री में 15.7% की गिरावट

साल दर साल आधार पर एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की फरवरी बिक्री में 15.7% की गिरावट दर्ज की गयी।

फरवरी 2017 में 1,145 इकाइयों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी ने कुल 965 वाहन बेचे। सालाना आधार पर ही कंपनी की जनवरी बिक्री में भी 6.4% की गिरावट दर्ज की गयी थी।
उधर बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर आज शुरू से ही कमजोर स्थिति में रहा है। 817.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 815.00 रुपये पर खुलने के बाद यह सत्र के मध्य में 800.40 रुपये के निचले भाव तक फिसला। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 17.00 रुपये या 2.08% की गिरावट के साथ 800.40 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख