शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) के उत्पादन में मामूली बढ़त

कोल इंडिया (Coal India) ने फरवरी 2018 में 5.44 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया।

वहीं पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 54.3 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था। इसी बीच कंपनी की बिक्री 4% की बढ़त के साथ 4.99 करोड़ टन रही। हालाँकि कंपनी फरवरी 2018 के लिए तय किये गये बिक्री और उत्पादन लक्ष्य से चूक गयी। कोल इंडिया उत्पादन का 89% औऱ बिक्री का 96% लक्ष्य हासिल कर पायी।
उधर बीएसई में गुरुवार को कोल इंडिया का शेयर 3.25 रुपये या 1.05% की मजबूती के साथ 312.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 327.95 रुपये और निचला स्तर 234.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख