शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) खरीदेगी अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) अमेरिकी ऐप्पलिकेशन सुरक्षा कंपनी डेनिम (Denim) में 33.3% हिस्सेदारी खरीदेगी।

विप्रो 2001 में शुरू हुई डेनिम में करीब 57.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अमेरिका के ऑस्टन और डलास में दफ्तरों के साथ ही डेनिम के कर्मचारियों की संख्या लगभग 60 है। इस सौदे से विप्रो अपनी साइबर सुरक्षा सेवा को और बेहतर बनायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में गुरुवार को विप्रो 0.80 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 292.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 334.75 रुपये और निचला स्तर 241.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख