शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने किये बिक्री तथा उत्पादन आँकड़े घोषित

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने फरवरी 2018 के बिक्री और उत्पादन नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी ने घरेलू बाजार में 2,840 वाहन बेचे, जबकि 120 इकाइयों का निर्यात किया। इसके मुकाबले जनवरी में फोर्स मोटर्स ने 2,474 वाहन घरेलू बाजार में बेचने के साथ 193 इकाइयों का निर्यात किया था। महीना दर महीना आधार पर कंपनी का उत्पादन भी 2,803 इकाई से घट कर 2,699 इकाई रह गया।
दूसरी तरफ बीएसई में गुरुवार को फोर्स मोटर्स का शेयर 6.65 रुपये या 0.22% की कमजोरी के साथ 2,962.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 4,810.00 रुपये और निचला स्तर 2,808.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख