शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने बढ़ायी एमसीएलआर

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में 15 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है।

बैंक की एमसीएलआर (सीमांत लागत ऋण दर) ओवर्नाइट के लिए 7.65% के मुकाबले 7.80%, एक महीने के लिए 7.80% से बढ़ कर 7.90%, तीन महीनों के लिए 7.95% की तुलना में 8.10% और 6 महीनों के लिए 8.10% के मुकाबले अब 8.25% होगी। इसके अलावा एक साल पर 8.15% के बजाय 8.30%, तीन साल के लिए 8.30% की तुलना में 8.45% और पाँच साल के लिए 8.45% से बढ़ कर 8.60% एमसीएलआर होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 103.70 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 0.35 रुपये या 0.35% की कमजोरी के साथ 101.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी भाव 231.60 रुपये और निचला भाव 92.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख